दिल्ली में 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की फुल-ड्रेस रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक एडवाइज़री हुई जारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 13 अगस्त को होने वाली फुल-ड्रेस रिहर्सल के मद्देनज़र एडवाइज़री जारी की है। नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एस पी मुखर्जी मार्ग और चांदनी चौक रोड समेत कई रास्ते सुबह 4-10 बजे तक बंद रहेंगे। एडवाइज़री में वैकल्पिक रास्तें अरबिंदो मार्ग, जीटी रोड और डीएनडी-बारापुला रोड लेने का सुझाव दिया गया।

Load More