दिल्ली में 17 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर की गई हत्या, मां बोली- मौत के बदले मौत चाहिए

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार रात 17 साल के एक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की मां ने कहा, "मेरा बेटा किसी से नहीं लड़ता था, उसे घेरकर मारा गया। लड़की भी साथ थी...अब मौत के बदले मौत चाहिए।" वहीं, इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं।