दिल्ली के ज्योति नगर में आपसी रंजिश में सोमवार रात 2 पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट अभिषेक मिश्रा ने कहा, "गोलीबारी की घटना में पांच लोग घायल हुए हैं...घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में शामिल लोगों के बारे में हमारे पास कुछ सुराग हैं जिसके आधार पर आगे की जांच जारी है।"