दिल्ली में 2 लड़कियों से कार में हुआ गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के कस्तूरबा निकेतन इलाके में 17 व 22 साल की 2 लड़कियों से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीड़िताओं द्वारा रविवार को हुई इस घटना की शिकायत दिए जाने के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है।