आईएमडी ने बताया है कि दिल्ली में बुधवार को इस सीज़न की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई व न्यूनतम तापमान 8°C तक पहुंच गया। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान अपने सीज़नल औसत से 3.3°C नीचे चला गया। इससे पहले नवंबर में सबसे ठंडी सुबह 2022 में दर्ज हुई थी जब न्यूनतम तापमान 7.3°C दर्ज किया गया था।