दिल्ली में 2025 में हुए कितने रेप व मर्डर, आंकड़े हुए जारी
दिल्ली पुलिस ने 2025 में हुए अपराधों के आंकड़े जारी किए हैं। 2025 में हत्या के 491, लूट के 1326, रेप के 1901, स्नैचिंग के 5406 और ईव-टीजिंग के 337 मामले दर्ज हुए। साल-2024 में इन्हीं अपराधों के क्रमश: 504, 1510, 2076, 6493 और 362 मामले दर्ज हुए। साल-2023 में हत्या-रेप के क्रमश: 506 व 2141 केस रिकॉर्ड हुए।