दिल्ली में 36 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, सूची जारी
दिल्ली में 36 आईपीएस अधिकारियों और 5 डीएएनआईपीएस (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा) अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। नई पदस्थापना के अनुसार, 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी वीनू बंसल को जॉइंट सीपी/सिक्योरिटी बनाया गया है जबकि 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी सुमन गोयल को जॉइंट सीपी/आरपी भवन से जॉइंट सीपी/हेडक्वॉर्टर भेजा गया है।