दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के मतदान के मद्देनज़र जामिया स्कूल 4-5 फरवरी को बंद रहेगा। मतदान के दिन सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय व अन्य सरकारी संस्थान और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 35-रूटों पर डीटीसी बस व सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 4:00 बजे शुरू होंगी, अस्पताल, फार्मेसी और अन्य आवश्यक सेवाएं पूरे दिन चालू रहेंगी।