दिल्ली में गाड़ियों के फर्ज़ी इंश्योरेंस जारी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस रैकेट ने दिल्ली में 5,613 फर्ज़ी बीमा पॉलिसी जारी की, जिन्हें अब रद्द कर दिया गया है। आरोपियों ने जानबूझकर गलत कैटेगरी दर्ज कर प्रीमियम वसूला है। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज हुआ है।