दिल्ली में 65,883 परिवारों को 15 महीने तक मिलेगी मुफ्त पैक्ड चीनी, CM रेखा ने किया एलान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलान किया है कि 65,883 अंत्योदय परिवारों को अब पैक्ड और ब्रैंडेड चीनी मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। यह व्यवस्था अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के लाभार्थियों के लिए जनवरी 2026 से मार्च 2027 तक (15 महीनों के लिए) सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री ने X पर पोस्ट कर इस योजना की जानकारी दी है।