दिल्ली में 7 वर्ष में सबसे खराब रहा दिसंबर का AQI, पराली जलाने की हिस्सेदारी रही मात्र 3.5%
दिल्ली में इस साल दिसंबर का औसत AQI 349 दर्ज किया गया जो 2018 (दिसंबर का औसत AQI 360) के बाद सबसे खराब है। CPCB के डेटा के अनुसार, इस महीने दिल्ली में पांच दिन हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में रही। हालांकि, प्रदूषण के लिए अक्सर ज़िम्मेदार मानी जाने वाली पराली जलाने की हिस्सेदारी इस बार सिर्फ 3.5% रही।