दिल्ली में 7 साल की बच्ची की गला काटकर की गई निर्मम हत्या

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में शनिवार को एक 7-वर्षीय बच्ची की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव एक घर से बरामद हुआ है। खबरों के मुताबिक, पुलिस पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रही है और पुलिस को उनके तीन पड़ोसियों पर शक है। मृतक बच्ची का परिवार बिहार का मूल निवासी है।