दिल्ली में 70 वर्षीय नेत्रहीन व मंदबुद्धि महिला को युवक ने ईंट से पीटा, की रेप की कोशिश
दिल्ली के मयूर विहार में एक युवक ने नेत्रहीन व मंदबुद्धि 70-वर्षीय महिला को कथित तौर पर ईंट से पीट-पीटकर अधमरा किया और उससे रेप की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला 35-वर्षों से इलाके की सड़कों पर रह रही थी जिसे लोग खाना-कपड़ा दे देते थे। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।