दिल्ली में AAP की हार के बाद CBI का बड़ा ऐक्शन, परिवहन विभाग के 6 अफसरों को किया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी की हार के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली में बड़ा एक्शन लेते हुए भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में दिल्ली परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, एजेंसी को दिल्ली से लेकर गुरुग्राम बॉर्डर तक परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं जिसकी जांच कर कार्रवाई की गई।