दिल्ली में GRAP-1 लागू होने के बाद DMRC का एलान, मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे
दिल्ली-NCR में GRAP-1 की पाबंदियां लागू होने के बाद डीएमआरसी ने कल (22 अक्टूबर) से कार्यदिवसों (सोमवार-शुक्रवार) पर 20 अतिरिक्त फेरे लगाने का एलान किया। डीएमआरसी ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि अतिरिक्त फेरे के संचालन का मकसद अधिक-से-अधिक लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।