दिल्ली में GRAP स्टेज 2 लागू होने के बाद किन वाहनों पर पाबंदी रहेगी और किन पर नहीं?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि दिल्ली में GRAP स्टेज 2 लागू होने के बाद राजधानी में EV/CNG वाहन, इमरजेंसी वाहनों और दिल्ली-रजिस्टर्ड BS-IV व ऊपर की पेट्रोल-डीज़ल कार (वैध PUC के साथ) पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। वहीं, दिल्ली-रजिस्टर्ड BS-III व इससे नीचे की कारों, दिल्ली से बाहर की BS-IV व उससे नीचे की कारों पर पाबंदी रहेगी।