दिल्ली में IGI एयरपोर्ट पर स्मॉग से 118 उड़ानें रद्द, 200 लेट; कई इलाकों में 'ऑरेंज अलर्ट'

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर घने स्मॉग के कारण मंगलवार को 118 उड़ानें रद्द हो गईं, 18 विमान डायवर्ट किए गए और 200 से अधिक फ्लाइट्स लेट हो गईं। इंडिगो ने कहा, "दिल्ली और हिंडन एयरपोर्ट पर कोहरे से दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है।" मौसम विभाग ने दक्षिण, मध्य और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

Load More