दिल्ली में KCP का शीर्ष कमांडर हुआ गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद ज़ब्त

सुरक्षाबलों ने दिल्ली में प्रतिबंधित मणिपुरी उग्रवादी समूह केसीपी के शीर्ष कमांडर हाओबिजाम दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया, "वह केसीपी का प्रमुख सदस्य है जिसपर यूएपीए के तहत 1-दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।" बकौल अधिकारी, उससे पूछताछ के बाद काकचिंग (मणिपुर) में छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद व विस्फोटक ज़ब्त हुआ है।

Load More