inshorts

दिल्ली में STF का बड़ा ऑपरेशन, कुख्यात 'माया गैंग' का लीडर एनकाउंटर के बाद अरेस्ट

दिल्ली के सरिता विहार में सोमवार रात स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई की और मुठभेड़ के बाद कुख्यात 'माया गैंग' के लीडर सागर उर्फ माया का एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सागर के पैर में गोली लगी है। उस पर लूटपाट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में 8 मामले दर्ज हैं।