दिल्ली सरकार में विपक्ष की नेता आतिशी ने लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा के 'पिछले 10 वर्षों में अधिकारियों की चमड़ी मोटी हो गई' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। आतिशी ने कहा कि मंत्री सड़क व अस्पताल बनाने जैसे हर काम के बदले अधिकारियों से 10% कमीशन मांग रहे हैं और मना करने पर उनसे गाली-गलौज कर रहे हैं।"