दिल्ली में वसंतकुंज नॉर्थ थाने की पुलिस ने घरों में चोरियां करने वाले शातिर चोर राहुल उर्फ लुक्का को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी प्रेमिका के खर्चे पूरे करने के लिए चोरियां करता था। बकौल पुलिस, आरोपी के कब्ज़े से लैपटॉप, आईपैड, गहने, चांदी के सिक्के व कैश बरामद हुआ है।