inshorts

दिल्ली में आज दर्ज हुई इस साल की सबसे सर्द सुबह, पारा गिरकर 4.6°C पहुंचा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को इस साल की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6°C पहुंच गया जो सामान्य से 2.3°C कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 17.5°C दर्ज किया गया। इससे पहले, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.8°C दर्ज किया गया था।