दिल्ली में आज रहा 7 वर्षों में जनवरी का सबसे गर्म दिन; कल हो सकती है बारिश

दिल्ली में गुरुवार को जनवरी महीने का बीते 7-वर्षों का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 27.1°C रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 6.8°C अधिक है। इससे पहले जनवरी में सर्वाधिक तापमान (28.7°C) वर्ष 2019 में 21 जनवरी को दर्ज हुआ था। वहीं, आईएमडी ने कल (शुक्रवार) दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

Load More