दिल्ली में आज लू को लेकर IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
IMD ने बुधवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू (हीटवेव) की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 46°C तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 29°C रहने का अनुमान है। दिन में 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है जिनकी गति 40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।