दिल्ली के सीमापुरी में बहुमंज़िला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। बुधवार को इमारत गिरने से मरने वालों में एक गर्भवती व 2 बच्चे शामिल थे जबकि गुरुवार को 2 और शव बरामद किए गए। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मलबे में अब भी 1-2 और लोग फंसे हो सकते हैं।