दिल्ली में इस सीज़न में पहली बार 'खराब' वायु गुणवत्ता हुई दर्ज

दिल्ली में बुधवार सुबह सीज़न की पहली खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई जब सुबह 7:05 बजे एक्यूआई 227 पहुंच गया। इस दौरान जहांगीरपुरी और पूसा एयर क्वॉलिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में क्रमश: 308 और 314 दर्ज हुआ। दिल्ली में इस साल आखिरी बार 13 जुलाई को खराब वायु गुणवत्ता (एक्यूआई 246) दर्ज हुई थी।

Load More