दिल्ली में होली के दिन शुक्रवार को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामलों में 100% से अधिक की वृद्धि देखी गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, होली के दिन 7,230 चालान जारी किए गए जबकि 2024 में यह संख्या 3,589 थी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों इस साल 1,213 वाहन चालकों को दंडित किया गया।