दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव के पास हुमायूंपुर गांव में एक होटल के बेसमेंट में आग लग गई है। दमकल विभाग को शाम 7:06 बजे सूचना मिली और तुरंत 5 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, बेसमेंट के फर्नीचर को अपनी चपेट में ले चुकी आग पर लगभग 15 मिनट में काबू पा लिया गया।