जहांगीरपुरी (दिल्ली) में रविवार रात को एक सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार 60 वर्षीय शख्स, उसके 28 वर्षीय बेटे व 12 वर्षीय नाती की मौत हो गई। उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारा था। वहीं, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।