हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली में होनेवाले 28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स व प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स के सम्मेलन में पाकिस्तान के स्पीकर सरदार आयाज़ सादिक शामिल नहीं होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी झंडा भी कहीं दिखाई नहीं देगा। यह सम्मेलन 14-16 जनवरी तक चलेगा और 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे।