दिल्ली में किराए के कमरे में मिले 2 लोगों के शव, पास में पड़ी थीं शराब की बोतलें
दिल्ली के उत्तम नगर में किराए के एक कमरे में 2 लोगों के शव मिले हैं। पड़ोसियों ने कमरे से तेज़ बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद दरवाज़ा तोड़कर शव बरामद किए गए। पुलिस को कमरे में शराब की बोतलें और खाना मिला लेकिन दोनों शवों के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला।