दिल्ली के विकासपुरी में सोमवार शाम एक कार की टक्कर से अलग-अलग बाइक पर सवार 2 लोग फ्लाईओवर से नीचे गिरकर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों फ्लाईओवर से नीचे गिर गए जबकि उनके वाहन फ्लाईओवर पर ही रह गए।