दिल्ली में कोर्ट के लॉकअप में भिड़े 3 कैदी, एक की हुई मौत

दिल्ली के साकेत कोर्ट में गुरुवार को 3 कैदी आपस में भिड़ गए जिसमें एक कैदी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कैदियों को तिहाड़ जेल से सुबह पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। झड़प में अमन नामक कैदी घायल हुआ था जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।