दिल्ली में कारोबारी सुनील जैन की हत्या के मामले में दारोगा को किया गया गिरफ्तार
दिल्ली के फर्श बाज़ार में कारोबारी सुनील जैन की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। सुखबीर सिंह पर हत्यारों को छिपने में मदद करने और पैसों से उनकी सहायता करने का आरोप है। दिसंबर 2024 में सुनील जैन की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।