दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी को लेकर क्लब्स में पटाखों पर लगा प्रतिबंध
दिल्ली सरकार ने क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी को लेकर नाइट क्लब्स, बार और रेस्टोरेंट्स में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी लाइसेंसधारकों को फायर एनओसी वैध रखने और सुरक्षा सिस्टम को चालू रखने की सख्त हिदायत दी गई है। गौरतलब है कि यह फैसला गोवा हादसे के बाद लिया गया है।