inshorts

दिल्ली में कार सवार लोगों ने परिवार का रास्ता रोका, खिड़की से बाहर झुककर किए 'अश्लील' इशारे

दिल्ली में एक कार सवार कुछ लोगों ने एक परिवार की कार का रास्ता रोका जिसका वीडियो वायरल हुआ है। कार की खिड़की से लटकते हुए आरोपियों ने कथित तौर पर परिवार की तरफ 'अश्लील' इशारे किए। कार्रवाई की मांग उठने के बाद "दिल्ली पुलिस ने कहा, "संबंधित ट्रैफिक इंस्पेक्टर को मामले की जांच करने के लिए कहा गया है।"