दिल्ली में कई एयर क्वॉलिटी स्टेशनों ने 8 नवंबर की शाम डेटा दिखाना किया बंद
दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' होने के बीच 8 नवंबर की शाम कई एयर क्वॉलिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों ने डेटा दिखाना बंद कर दिया। आरके पुरम स्टेशन पर रात 9 बजे के बाद आंकड़े नहीं आए जबकि वहां प्रदूषण का स्तर 924 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर पहुंच गया था। नेहरू नगर, मुंडका और द्वारका स्टेशनों पर भी डेटा मिलना बंद हुआ।