पाकिस्तान से आए कई शरणार्थियों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत नागरिकता मिलने के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार को पहली बार मतदान किया। एक महिला शरणार्थी ने कहा, "मैं 10-12 वर्षों से भारत में हूं। मैंने आज पहली बार भारत में मतदान किया, मुझे बहुत खुशी हो रही है। हम अब भारत देश के नागरिक बन गए।"