दिल्ली में कचरे को रीसाइकल कर इंजीनियर बना रहा है टाइल्स व खाद, कमाता है करोड़ों रुपए

दिल्ली में कचरे को कम करने के लिए प्रवीन नायक नामक सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी छोड़कर घरों व कई जगहों से कचरा इकट्ठा करते हैं। इन कचरों को 'गार्बेज क्लीनिक' में रीसाइकल कर वह खाद, टाइल्स, कुर्सी, टेबल व अन्य सामान बनाते हैं और इन्हें बेचकर करोड़ों रुपए कमाते हैं। प्रवीन सैकड़ों लोगों को आजीविका दे रहे हैं।