दिल्ली में कपल को हाथ पकड़े देख गुस्साए पड़ोसी; कहा- बदतमीज़ों का इलाज होना चाहिए

दिल्ली के एक युवक ने अपनी हाउसिंग सोसायटी के ग्रुप की चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें उसे अपनी गर्लफ्रेंड का पब्लिक पार्क में हाथ पकड़ने को लेकर पुलिस बुलाने की धमकी दी जा रही है। सोसायटी के लोगों ने कहा कि ऐसे बदतमीज़ युवाओं का इलाज होना चाहिए। युवक ने लिखा, "मैं इस समय बहुत तनाव में हूं।"