दिल्ली सरकार ने रविवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 7 अक्टूबर को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। मंगलवार को दिल्ली के सभी स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे और सरकार का यह आदेश सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल कॉलेजों के लिए भी लागू होगा।