दिल्ली में कल होने वाले सतिंदर सरताज के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइज़री जारी
दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। कार्यक्रम के दौरान शनिवार को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। जवाहरलाल नेहरू रेड लाइट, सेवा नगर रेड लाइट, फिफ्थ ऐवेन्यू रोड सहित कई स्थानों पर डायवर्ज़न लागू रहेगा।