दिल्ली में खुले नाले में गिरने से हुई 7 वर्षीय बच्चे की मौत, 4 दिन बाद मिला शव
दिल्ली के मुस्तफाबाद में नाले में गिरे सात वर्षीय बच्चे का शव घटना के चार दिन बाद रविवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखा था कि बच्चा फुटपाथ पर चलते समय खुले नाले में गिर गया था। पुलिस ने लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।