दिल्ली में गुंडों ने 'पुलिस की मौजूदगी' में प्रदर्शनकारी को मेटल नकल से पीटा, वीडियो आया सामने

सेंट्रल दिल्ली में हज़ारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच एक प्रोटेस्टर को कुछ गुंडों ने कनॉट प्लेस में बुरी तरह पीटा। इंडियन एक्सप्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में इन गुंडों में से एक के हाथ पर मेटल नकल भी दिख रहा है। एक्सप्रेस के मुताबिक, किनारे पर पुलिसकर्मी खड़े थे लेकिन उनमें से कोई भी उसे बचाने नहीं आया।

Load More