दिल्ली के शाहदरा ज़िले के ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह एक मकान की छत गिर गई। हादसे के बाद मलबे से 7-8 लोगों को बचाया गया और एक 3 माह के बच्चे की मौत हो गई। दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस और ऐम्बुलेंस सर्विस के दल मौके पर पहुंच थे। एक अधिकारी ने बताया कि बिल्डिंग 40-50 साल पुरानी थी।