दिल्ली में गिरी निर्माणाधीन 4 मंज़िला इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली के रोहिणी में भारी बारिश के बाद निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत बुधवार को ढह गई। हादसे में कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। दिल्ली फायर सर्विस की टीमें राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।