दिल्ली में गुरुग्राम जितनी सस्ती हो जाएगी शराब

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली सरकार दिल्ली में गुरुग्राम के समान शराब की कीमतें लाने पर विचार कर रही है। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, आबकारी समिति ने एक बैठक के दौरान अधिक 'पारदर्शी और सामाजिक रूप से सुरक्षित' नीति लाने के लिए रूपरेखा पर चर्चा की और इस नीति का मसौदा अगले महीने तक आने की उम्मीद है।