दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को और खराब हो गई और सुबह 8 बजे औसत एक्यूआई 421 दर्ज हुआ जो गंभीर श्रेणी में आता है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में देर रात ग्रैप-4 के प्रतिबंधों को लागू कर दिया गया। इसके तहत, सभी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा व 10वीं व 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी।