दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस को लेकर एडवाइज़री जारी की है। 25 जनवरी शाम 5 बजे से परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड, सी-हेक्सागन-इंडिया गेट पर सीमित समय तक वाहन नहीं चलेंगे। वहीं, रविवार को मेट्रो की सेवाएं तड़के 3 बजे शुरू होंगी।