दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर ट्रैफिक एडवाइज़री जारी
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड को लेकर 26 जनवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। 25 जनवरी शाम 6 बजे से अगले दिन परेड खत्म होने तक विजय चौक पर ट्रैफिक बंद रहेगा जबकि जनपथ/रफी मार्ग/मान सिंह रोड रात 10 बजे से बंद रहेंगे। सी हेक्सागन-इंडिया गेट पर 26 जनवरी सुबह 9:15 बजे से ट्रैफिक बंद रहेगा।